हमारे पिछले जन्म हमसे क्यों छिपाए जाते हैं ?
इसका एक महत्व है | पूरी इंसानी जिन्दगी कर्मों के अटल विधान पर आधारित एक नाटक है, जिसमें आत्माएं अपना आपसी लेन-देन चुकाने के लिए मिलती और बिछुड़ती हैं | अगर हमें कर्मों के इन कर्जों की जानकारी हो और हमें पता हो कि हम अपने यहाँ जन्में पुत्र-पुत्रियों के सिर्फ पुराने कर्जदार हैं, तो उनके पालन-पोषण के पीछे छुपी भावना पर बुरा असर पड़ेगा | यह काल भगवन के मुख्य कार्यों में से एक है कि इन सच्चाइयों को इन्सान से छुपा कर रखा जाए, ताकि जमीन पर जिन्दगी कायम रहे | आपकी शायद यह जानकर आश्चर्य होगा कि काल ने प्रभु से तीन ख़ास वरदान पाएं है | ये हैं :
1. किसी को भी अपनी पुरानी जिन्दगी की जानकारी न हों,
2. किसी को भी अपनी मौत का सही समय और दिन का ज्ञान न हो ;
3. जिन्दा गुरु इंसानों को चमत्कार दिखा कर पवित्र नामदान के लिए आकर्षित न करें, बल्कि सिर्फ सत्संग करे और अगर लोग अपने आप आएं और मन्त्र चाहें, तभी उनको नामदान दिया जाए |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें